फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three persons arrested in open air firing in Jammu

जम्मू: हवा में गोलियां चलाने के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Sat, 16 Mar 2019 10:08 PM IST
Vikas Kumar भाषा/जम्मू
भाषा/जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Mar 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Three persons arrested in open air firing in Jammu
firing - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू में हरि निवास महल के बाहर कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाकर लोगों में भय का माहौल पैदा करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया घटना में शामिल अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरि निवास में बार से बाहर आ रहे चार युवकों ने शुक्रवार देर रात होटल के बाहर हवा में गोलियां चलाई। बाद में वे एक एसयूवी और एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर घटनास्थल से फरार हो गए। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि रणवीर दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कई सुरागों पर काम करते हुए पुलिस के एक दल ने तीन आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया। इनकी पहचान ईशांत रैना, विवेक सिंह और माणिक नायत के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed