{"_id":"69e48b2df63c099b270b3b41","slug":"three-people-fell-into-the-chenab-river-a-four-month-old-child-died-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishtwar: चिनाब नदी में गिरे तीन लोग, चार महीने के मासूम की मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishtwar: चिनाब नदी में गिरे तीन लोग, चार महीने के मासूम की मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Sun, 19 Apr 2026 01:28 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:28 PM IST
सार
किश्तवाड़ के मुगलमैदान इलाके में चिनाब नदी के किनारे पैर फिसलने से तीन लोग तेज बहाव में बह गए, जिसमें दो महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया। रेस्क्यू के दौरान 4 महीने के बच्चे को भी निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किश्तवाड़ के मुगलमैदान इलाके में रविवार दोपहर चिनाब नदी के किनारे एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। इनमें दो महिलाओं को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया जबकि 4 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नदी किनारे पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद बच्चे को भी नदी से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन