फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three Pakistani soldiers were killed eight wounded in retaliatory firing in Poonch by indian army

पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

Tue, 28 Jul 2020 12:15 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jul 2020 12:15 AM IST
सार

-पुंछ के मेंढर सेक्टर में गोलाबारी करने वाली कई चौकियां भी तबाह 
-पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों और सैन्य चौकियों को बनाया था निशाना  

विज्ञापन
Three Pakistani soldiers were killed eight wounded in retaliatory firing in Poonch by indian army
सीजफायर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से नापाक हरकत जारी है। मंगलवार की सुबह पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ (डीएंडके) में डिगवार और क़स्बा सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे गए। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उसके कम से कम तीन सैनिक ढेर हो गए, जबकि आठ घायल हैं। कई चौकियां भी तबाह हुई हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर मेंढर के मनकोट सेक्टर में सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे से एक घंटे तक मोर्टार दागे। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया तो दूसरी तरफ से गोलाबारी थम गई। रात में दस बजे पाकिस्तान की ओर से मेंढर सेक्टर में दोबारा गोलाबारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पीओके में हाजीपीर, छंब तथा रखचिकड़ी सेक्टर में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इन्हीं सेक्टर की चौकियों से गोलाबारी की जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान तीन सैनिक मारे गए और आठ घायल हैं। कई चौकियों से आग की लपटें भी निकलते देखी गईं। रविवार को भी पाकिस्तान ने मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी की थी। 

आईबी पर गोलाबारी में घर क्षतिग्रस्त
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में रविवार रात लगभग साढ़े पांच घंटे तक की गई पाकिस्तानी गोलाबारी में कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए और एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। दहशत में आए लोगों ने सुरक्षित स्थानों और बंकरों में शरण लेकर जान बचाई। बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रविवार रात करीब ग्यारह बजे शुरू गोलाबारी सोमवार सुबह 4:30 बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की चांदवा पोस्ट के साथ ही करीबी गांव चक चंगा को भी निशाना बनाया गया। 


गोलाबारी में गांव के रणबीर कुमार के घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। एक गोली घर के मुख्य दरवाजे की जाली भेद कर निकल गई। गनीमत रही कि उस समय घरवाले बंकर में चले गए थे, इसलिए बड़ा हादसा बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed