{"_id":"57348b3e4f1c1b374191a36b","slug":"three-new-medical-colleges-will-be-open-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में बनेंगे तीन नए मेडिकल कालेज, 15 मई को होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में बनेंगे तीन नए मेडिकल कालेज, 15 मई को होगा शिलान्यास
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 12 May 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड़्डा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में तीन नए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज का निर्माण जल्द शुरू होगा और 15 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इनका शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने जीएमसी जम्मू में आयोजित इंटरनेशनल नर्सेस डे के कार्यक्रम में दी।
बाली भगत ने बताया कि तीनों कालेजों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से राशि जारी की दी गई है। उन्होंने इनके शिलान्यास के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को निमंत्रण दिया था और उन्होंने इसको कबूल कर लिया। 15 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राज्य में पहुंच कर बारामुला, अनंतनाग और राजोरी के मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे।
इसके अलावा डोडा और कठुआ के मेडिकल कालेज के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रकिया अंतिम चरण में चल रही है और जल्द ही इन जिलों में भी गवर्नमेंट कालेज का शिलान्यास होगा। इसके अलावा राज्य के लिए मंजूर दो एम्स को लेकर पीएमओ कार्यालय में बात की है। जम्मू के एम्स के लिए विजयपुर और कश्मीर के एम्स के लिए अवंतीपुरा में जमीन का चयन केंद्र की टीम ने कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने पीएमओ कार्यालय में दोनों एम्स के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री से अपील की है। वहीं पीएमओ कार्यालय से आश्वासन मिला है कि जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्रा मोदी को समय मिलेगा वह दोनों के एम्स के शिलान्यास के लिए पहुंचेगे। बाली भगत ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में एक साल से बंद पड़ी दवा की सप्लाई को शुरू कर दिया है।
इसके अलावा सरकारी दवा की कालाबाजारी को रोकने के लिए दवा की पैकिंग एक ही रंग में की जाएगी। दवा, इंजेक्शन व हर तरह का सामान अब एक ही रंग की पैकिंग में होगा और यह निशानी होगी की यह सरकारी दवा है और इसको कोई बाहर नहीं बेच सकेगा। अस्पतालों में जो अगली खेप पहुंचेगी वो एक रंग की होगी। जोे सरकारी बेचते हुए पकड़ा जाएगा, उसके दवा विक्रेता का लाइसेंस रद्द होगा।