{"_id":"be896244837f666880a5b7e97b84e767","slug":"three-mobile-tower-ceased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरकानूनी तरीके से चल रहे तीन मोबाइल टावर सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरकानूनी तरीके से चल रहे तीन मोबाइल टावर सील
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 24 Jun 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के राजस्व विंग की टीम ने बुधवार को शहर में चल रहे गैरकानूनी तरीके के साथ चल तीन मोबाइल टावर सील कर दिए हैं। इसके साथ ही अवैध होर्डिंग और बोर्ड भी उतार दिए गए हैं। नगर निगम कमिश्नर सौजन्य शर्मा के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त (राजस्व) सुबह मेहता ने मोबाइल टावरों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों को सूचना मिली कि तीन निजी मोबाइल कंपनी के टावर बिना अनुमति के ही चल रहे हैं। एसीआर ने मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही पाई गई। एसीआर के नेतृत्व वाली टीम ने एक्सटेंशन-3 वसंत विहार, त्रिकुटानगर में रिलायंस कंपनी का टावर सील किया। इसके अलावा प्लाट नंबर 107 सेक्टर 7 गली नंबर चार नानक नगर में एयरटेल और रिलायंस कंपनी के टावर सील किए गए हैं।
विज्ञापन
एसीआर मेहता के मुताबिक बिना अनुमति ही इन्हें आपरेट किया जा रहा था। जांच करने के बाद तीनों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने शहर के अलग-अलग स्थान पर लगाए होर्डिंग और बोर्ड उतार दिए हैं। एसीआर ने लोगों को निर्देश दिए हैं कि निगम की जानकारी के बिना कोई भी कार्य न करें, वरना निगम कार्रवाई करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन