फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three militants killed in north Kashmir gunfight at kupwara handwara

J&K: हंदवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने मार गिराए पाक के चार फिदायीन आतंकी

Sat, 19 May 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 19 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Three militants killed in north Kashmir gunfight at kupwara handwara
मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से ठीक एक दिन पहले सीमा पार से घुसपैठ कर रहे चार पाकिस्तानी आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया है। ये सभी आतंकी भारतीय सीमा में घुसकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम हंदवाड़ा से सटे ब्रिंजल इलाके के जंगलों में सेना के 15 आरआर के जवानों को कुछ संदिग्ध हरकत देखने को मिली। सतर्क जवानों ने आतंकियों के एक दल को घुसपैठ करते देखा। उन्हें समर्पण के लिए ललकारा गया तो उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते ही मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। जबकि एक आतंकी को शनिवार को हुई मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए सभी आतंकी विदेशी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वो किस आतंकी संगठन से जुड़े थे। बरामद सामानों से यह आशंका जताई जा रही है कि वे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में अभी कई अन्य आतंकी और मौजूद हो सकते हैं।

फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सेना के अनुसार चार एके 47, 14 मैगजीन, वायर कटर, सात हैंड ग्रेनेड, पिट्ठू बैग, ड्राई फ्रूट, पाक निर्मित दवाएं व मैट्रिक्स शीट बरामद हुई हैं। सेना ने चारों के शव पुलिस को सौंप दिए जिन्हें स्थानीय लोगों ने रेशवाड़ी कब्रगाह में दफना दिया।

मोदी के दौरे के ठीक एक दिन पहले घुसपैठ
पीएम मोदी 19 नवंबर को जम्मू कश्मीर दौरे पर होंगे। इस दौरान वह कई प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास भी करने वाले हैं। उनके दौरे के ठीक एक दिन पहले की जा रही इस घुसपैठ ने सुरक्षा एजेंसियां को किसी बड़ी वारदात की ओर इशारा किया है। गौरतलब है कि मोदी की सुरक्षा के लिए दिल्ली से एसपीजी कमांडो कल ही जम्म-कश्मीर में दस्तक दे चुके थे। 

पुलवामा में आतंकियों ने दागा ग्रेनेड
आतंकियों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के मूरन चौक पर सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर ग्रेनेड हमला कर दिया। आतंकी हमला कर भागने में कामयाब हो गए। गनीमत रही कि ग्रेनेड फटा ही नहीं था।


पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रेनेड हमला करने के बाद फटा नहीं जिसके बाद मौके से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने उसे नकारा कर दिया। गौरतलब है कि आतंकियों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था। लेकिन आतंकियों का कोई पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed