LOC पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को शनिवार रात सेना के जवानों ने मार गिराया। आतंकी सीमा पर लगी बाड़ काटकर भारतीय सीमा में दाखिल होना की कोशिश कर रहे थे।
मारे गए आतंकियों के पास काफी मात्रा में गोला बारुद बरामद हुआ है। आतंकियों के पास से 3 एके-47 रायफल, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 12 मैगजीन और भारी मात्रा में गोला बारूद मिला है।
केरन सेक्टर में देर रात तीन आतंकियों को सीमा पर बाड़ हटाने की कोशिश करते हुए देखा गया। सुरक्षा बलों ने उन पर कार्रवाई की। सुबह तलाशी अभियान के दौरान तीन आतंकियों के शव बरामद किए गए।
अमरनाथ यात्रा बाधित करने की साजिश
जम्मू कश्मीर में इस समय अमरनाथ यात्रा चल रही है। पाकिस्तान की ओर से लगातार इस यात्रा को बाधित करने की कोशिश की जा रही है। जिसके चलते पाकिस्तान कई बार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।
हाल में ही कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में 6 से 7 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था।
जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने भी अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर आतंकी खतरे की आशंका जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि आतंकी सीमा पार से घुसपैठ करके बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं।