फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three militants killed in Keran sector in Jammu and Kashmir

LOC पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकी ढेर

Sun, 12 Jul 2015 02:34 PM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
 three militants killed in Keran sector in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को शनिवार रात सेना के जवानों ने मार गिराया। आतंकी सीमा पर लगी बाड़ काटकर भारतीय सीमा में दाखिल होना की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


मारे गए आतंकियों के पास काफी मात्रा में गोला बारुद बरामद हुआ है। आतंकियों के पास से 3 एके-47 रायफल, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 12 मैगजीन और भारी मात्रा में गोला बारूद मिला है।
विज्ञापन


केरन सेक्टर में देर रात तीन आतंकियों को सीमा पर बाड़ हटाने की कोशिश करते हुए देखा गया। सुरक्षा बलों ने उन पर कार्रवाई की। सुबह तलाशी अभियान के दौरान तीन आतंकियों के शव बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा बाध‌ित करने की साज‌िश

 three militants killed in Keran sector in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में इस समय अमरनाथ यात्रा चल रही है। पाक‌िस्तान की ओर से लगातार इस यात्रा को बाध‌ित करने की कोश‌िश की जा रही है। ज‌िसके चलते पाक‌िस्तान कई बार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।

हाल में ही कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में 6 से 7 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने भी अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर आतंकी खतरे की आशंका जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि आतंकी सीमा पार से घुसपैठ करके बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed