फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three isjk militants got arrested in making bomb blast conspiracy in delhi from srinagar

दिल्ली को दहलाने का IS का था बड़ा प्लान, श्रीनगर से पकड़े तीन आतंकी

Mon, 26 Nov 2018 04:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Mon, 26 Nov 2018 04:06 AM IST
विज्ञापन
three isjk militants got arrested in making bomb blast conspiracy in delhi from srinagar
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर की एसओजी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े इन आतंकियों को शनिवार को श्रीनगर से दबोचा। 
विज्ञापन




दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय से लापता हुआ छात्र एहतेशाम बिलाल आईएस के इन्हीं आतंकियों के ग्रुप में शामिल हो गया है। एक आतंकी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का छात्र रहा है। आतंकियों से आईएस का झंडा, तीन हैंडग्रेनेड, दो पिस्टल, 14 कारतूस, चार मोबाइल, एक बाइक और भारी मात्रा में रसद सामग्री बरामद की गई है। पकड़ने के दौरान आतंकियों ने पुलिस पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन वह फटा नहीं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि आतंकियों की पहचान तराल के ताहिर अली खान उर्फ मुसैब (23), बड़गाम के हारिस मुश्ताक खान उर्फ अबु बकर (24) और रैनावाड़ी के आसिफ सुहैल नदफ उर्फ करीम (22) के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ के बाद श्रीनगर की एसओजी ने आईएस से जुड़े दर्जन भर संदिग्धों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रुकने को कहा तो आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड
पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुश्वाहा ने बताया, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और श्रीनगर एसओजी ने शनिवार को आतंकियों की तलाश में श्रीनगर के टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर के पास कोठीबाग इलाके में छानबीन शुरू कर की। इसी दौरान बाइक सवार तीनों संदिग्धों को आता देखकर रुकने का इशारा किया तो उन्होंने ग्रेनेड से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह फटा नहीं। तीनों को वहीं दबोच लिया। आतंकियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आवंतीपोरा  के पंचग्राम गांव में सेब के एक बगीचे के बीच अंडरग्राउंड ठिकाने पर छापा मारकर वहां से खाना-पीने व भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया। आतंकियों ने बताया कि वह 31 जुलाई को अनंतनाग इलाके में सीआरपीएफ गार्ड पर ग्रेनेड हमले में शामिल थे।

छह सितंबर को लाल किला से हुई थी दो आतंकियों की गिरफ्तारी
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से आईएस से प्रभावित आतंकियों के मॉड्यूल पर काम हो रहा था। इसी कड़ी में स्पेशल सेल ने दिल्ली के लाल किला से 6 सितंबर  को कश्मीर के सोपिया से दो आतंकी परवेज रशीद लोन और जमशीद जहूर पॉल को गिरफ्तार किया। उसके बाद से लगातार पुलिस आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।

सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को जाल में फंसा रहे आतंकी संगठन

आईएस की विचारधारा के जाल में फंसाने के लिए आतंकी संगठनों के मोटिवेटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व विशेष प्रकार के एप का प्रयोग कर रहे हैं। पकड़े गए आतंकी हारिस से मिली जानकारी से पता चला है कि वह भी सोशल मीडिया के जरिये आतंकी संगठन के संपर्क में आया था। संगठनों के मोटिवेटर दुनिया में खिलाफत (इस्लामिक राज) कायम करने के लिए खून-खराबा करने से भी गुरेज नहीं करने के लिए कहते हैं। 

जम्मू कश्मीर में इन हमलों में शामिल
तीनों आतंकी जम्मू-कश्मीर में हुए कई हमलों में शामिल रहे हैं। 31 जुलाई 2018 को इन्होंने अनंतनाग के सदर इलाके में सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इस हमले में तीन जवान जख्मी हो गए थे। वहीं नवंबर 2017 के आखिरी सप्ताह में इनकी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक एसआई इमरान टांक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 9 सितंबर 2018 को इन्होंने कश्मीर में एक नागरिक की मुखबिर होने के शंक में हत्या कर दी थी।

कैसे पकड़ी आतंक की राह
1.दिल्ली के जसोला में रहकर जामिया में की हारिस ने पढ़ाई
मूलरूप से वथुरा, बडगाम का रहने वाला हारिस मुशताक खान उर्फ अबु बकर ने स्कूल की पढ़ाई करननगर, श्रीनगर से की थी। 2013 में उसने दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन में दाखिला ले लिया। यहां 2013 से 2015 के बीच उसने ग्रेजुएशन किया। बाद में एमए इंटरनेशनल स्ट्डीज में दाखिला लिया, लेकिन 2017 में वह  पढ़ाई छोड़कर गायब हो गया। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई। बाद में उसके आईएस का आतंकी बनने का पता चला। 
2. सितंबर 2018 में आतंकी बना ताहिर अली खान उर्फ मुसैब
चंद्रीगाम, त्राल निवासी ताहिर अली खान उर्फ मुसैब ने शुरुआती शिक्षा त्राल से ली।  इसके बाद उसने गवर्मेंट डिग्री कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन फेल होने पर उसने पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद आसिफ नजीर दार उर्फ उमर इब्न नजीर (जो अब मुठभेड़ में मारा जा चुका है) ने ही ताहिर को आईएस से प्रभावित आतंकी संगठन में भर्ती कराया। ताहिर ने सितंबर में अपना घर छोड़कर आतंकी संगठन का हाथ थाम लिया।
3. पत्थर बाजी में गिरफ्तार हो चुका है आसिफ सुहैल नदफ
रैनावाड़ी, जम्मू एवं कश्मीर निवासी आसिफ सुहैल नदफ उर्फ करीम 10वीं कक्षा पास है। 2013 के बाद इसकी मुलाकात आसिफ नजीर दार उर्फ उमर इब्न नजीर से हुई। उसे आसिफ सुहैल ने आईएस के आतंकियों के लिए रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कराने का काम सौंपा। 2016 में सुहैल रैनावाड़ी में पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार भी हुआ था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed