फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three films were shot in kashmir in december

इन तीन बॉलीवुड फिल्मों में दिखेगी कश्मीर की वादियां

Mon, 19 Jan 2015 12:49 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
three films were shot in kashmir in december

कश्मीर में आई बाढ़ की वजह से दूर हुआ बॉलीवुड फिर से घाटी की तरफ लौट रहा है। दिसंबर माह में कश्मीर में तीन फिल्मों की शूटिंग हुई है। इस महीने सलमान खान की फिल्म की शूटिंग भी होने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि मौजूदा वर्ष घाटी को बाढ़ से मिले जख्मों पर मरहम का काम करेगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घाटी के लोगों को भरोसा दिला चुके हैं कि कश्मीर में बॉलीवुड फिर से सक्रिय होगा। इसके लिए केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगा।  दिसंबर में कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में विवेक अग्निहोत्री की ‘जुनूनियत’ फिल्म की शूटिंग हुई।
विज्ञापन


पुलकित सम्राट और यानी गौतम के साथ उन्होंने फिल्म के कई दृश्यों को शूट किया। श्रीनगर की डल लेक और आसपास के इलाकों में अभिषेक कपूर की फिल्म ‘फितूर’ की भी शूटिंग हुई। यहां रेखा और कैटरीना कैफ के दृश्य फिल्माए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के जख्मों पर बॉलीवुड का मरहम

three films were shot in kashmir in december

गुलमर्ग में माइनस डिग्री तापमान में भी पूर्व कोहली और रितुपूर्णा सेनगुप्ता पर फिल्माया गया गाना ‘तेरे आने से’ फिल्माया गया। सूत्रों की मानें तो इन फिल्मों की शूटिंग अक्तूबर महीने में होनी थी, लेकिन सितंबर महीने में कश्मीर घाटी को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया।

इसके बाद इन फिल्मों की शूटिंग कैंसल हो गई। सलमान खान निर्मित और कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग भी कश्मीर में बाढ़ की वजह से कैंसल हो गई थी। अब फिर से इस फिल्म की शूटिंग की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो इस महीने के अंत तक सलमान की ‘बजरंगी भाई जान’ की शूटिंग हो सकती है। बताते चलें कि बीते साल कश्मीर में ‘हैदर’ फिल्म की शूटिंग हुई थी। इससे पहले ‘हाईवे’, ‘यह जवानी है दीवानी’ की शूटिंग भी कश्मीर में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed