फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three engineers including superintending engineer arrested for taking bribe in Jammu and Kashmir, posted in Udhampur district

सीबीआई की कार्रवाई: जम्मू-कश्मीर में रिश्वत लेने के आरोप में अधीक्षण अभियंता समेत तीन इंजीनियरों को किया गिरफ्तार, उधमपुर जिले में हैं तैनात   

Fri, 03 Dec 2021 10:43 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 10:43 AM IST
सार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने उधमपुर में कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन इंजीनियरों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Three engineers including superintending engineer arrested for taking bribe in Jammu and Kashmir, posted in Udhampur district
सीबीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने उधमपुर जिले में कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेने के आरोप में अधीक्षण अभियंता समेत लोक निर्माण विभाग के तीन इंजीनियरों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के पास से एक लाख रुपये का चेक बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की पहचान इंजीनियरों की पहचान अधीक्षण अभियंता हिलाल अहमद शेख, कार्यकारी अभियंता टीके कौल और कनिष्ठ अभियंता संजय कौल शामिल है। 

विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने देर रात लोक निर्माण विभाग के उधमपुर स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर छापा मारा। शिकायत के मुताबिक तीनों इंजीनियरों ने एक काम के बदले तीन लाख की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता के साथ डेढ़ लाख में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन


 कार्रवाई करते हुए टीम ने इंजीनियरों से चालीस हजार रुपये और एक चेक बरामद किया है। देर रात हुई कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों की जम्मू ले जाया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed