{"_id":"585977ad4f1c1b1864e3a362","slug":"three-dead-after-a-car-falls-into-a-gorge-in-patnitop-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पत्नीटाप में कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पत्नीटाप में कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/पत्नीटाप
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नीटाप में सूर्या होटल के पास सोमवार की देर शाम को एक कार चालक के अनियंत्रित होकर करीब सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल को उधमपुर जिला अस्पताल लाया गया।
जानकारी के मुताबिक उधमपुर से चार युवक मारुति कार (नंबर जेके02डी-5870) पर सवार होकर पत्नीटाप गए हुए थे। शाम को जब वे पत्नीटाप से उधमपुर की ओर वापस लौटने लगे तो पत्नीटाप से निकलते ही सूर्या होटल के पास कार अनियंत्रित हो गई और वह देखते ही देखते सड़क से सौ फुट नीचे जा गिरी।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कार से चाल युवकों को निकाला। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए चिनैनी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। घायल राजेश पुत्र नेक राम निवासी वीनस चौक का इलाज चल रहा है। मृतकों में राकेश शर्मा निवासी वीनस चौक, सुमेश कुमार निवासी जिब और सुनील महाजन निवासी रामनगर शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।