फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three days jammu bandh

VIDEO: बंद के चलते जम्मू में छाया रहा सन्नाटा

Fri, 31 Jul 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 31 Jul 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
three days jammu bandh

एम्स के लिए को-आर्डिनेशन कमेटी के शुक्रवार को जम्मू बंद के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोकल बसों समेत इंटर स्टेट बसों की आवाजाही भी ठप रही। दूसरे राज्यों से जनरल बस स्टैंड पहुंचे मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी है। बस स्टैंड में खाने पीने की दुकानों में भी ताले जड़े रहे। इससे लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।

अधिकतर मुसाफिर परेशान होकर बस स्टैंड में ही रुक गए। मेटाडोर भी नहीं चल रही थी। दूसरे राज्यों से जम्मू आए लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में खासी परेशानी हुई। ऐसे वह पैदल ही मंजिल की ओर चल दिए, लेकिन जम्मू से कटड़ा, रामबन, श्रीनगर, उधमपुर जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


बस नहीं मिलने की सूरत में कटड़ा और उधमपुर जाने वाले लोगों ने रेलवे स्टेशन का रुख किया। कुछ इलाकों में आटो चल रहे थे, लेकिन वे भी मुंहमांगा किराया ले रहे थे। बंद के  चलते बस स्टैंड के आसपास गुम्मट, रघुनाथ बाजार, ज्यूल, कनाल रोड, बीसी रोड सहित सभी इलाकों में दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed