फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three day recruitment rally begins in Samba Jammu Kashmir, two thousand youth took part on first day

जम्मू-कश्मीरः तीन दिवसीय एसपीओ भर्ती रैली, देश की सेवा के लिए दो हजार युवाओं ने लगाई दौड़

Sun, 03 Nov 2019 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Three day recruitment rally begins in Samba Jammu Kashmir, two thousand youth took part on first day
एसपीओ भर्ती - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के सांबा जिला पुलिस लाइन में शनिवार को तीन दिवसीय एसपीओ भर्ती का आगाज हुआ। पहले दिन युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। दौड़ के साथ चिकित्सीय जांच भी हुई। एसपीओ भर्ती के लिए जिले के करीब 4400 युवाओं ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


पहले दिन दो हजार युवाओं की दौड़ हुई और उसे पास करने वालों की चिकित्सीय जांच भी हुई। युवाओं के उत्साह को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी काफी खुश नजर आए। जानकारी के अनुसार जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से युवकों का पुलिस लाइन शाह बलोढ़ पहुंचा शुरू हो गया था। दस्तावेज की जांच करवाने के बाद उनकी दौड़ हुई। युवक राम पाल व प्रेम आदि ने बताया की एसपीओ की भर्ती के लिए वह गत चार-पांच महीने से तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

 

एसपीओ की भर्ती के लिए 4400 आवेदन पहुंचे थे। शनिवार को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। 90 प्रतिशत युवाओं ने भर्ती रैली में भाग लिया है। सुबह और शाम एक-एक हजार युवाओं की जांच हुई है। अन्य की आगामी दो दिन में जांच होगी। रैली के प्रति युवाओं में काफी जोश है। -शक्ति पाठक, एसएसपी, सांबा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed