फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three-day famous Pat fair begins

तीन दिवसीय प्रसिद्ध पट मेले का आगाज

विज्ञापन
Three-day famous Pat fair begins
भद्रवाह। पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शनिवार को भद्रवाह में तीन दिवसीय ऐतिहासिक पट मेला का आगाज हहुआ। भद्रवाह के प्रमुख देवता वासुकी नाग को समर्पित मेला को हर साल बादशाह अकबर और भद्रवाह के राजा नागपाल की दिल्ली में हुई ऐतिहासिक मुलाकात के उपलक्ष्य में नाग पंचमी के दिन मनाया जाता है।
विज्ञापन

मेले में सभी धर्मों के लोग हिस्सा लेते हैं। इसमें लोग दखू नृत्य करते हैं। यह पारंपरिक नृत्य क्षेत्र की शान है। मेले के दौरान राजा अकबर द्वारा भद्रवाह के राजा नागपाल को उनके सम्मान में भेंट की गई शाही चीजों को प्रदर्शित किया जाता है। शनिवार को शुरू हुए इस मेले में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए थे। इसमें कोरोना एसओपी का पालन करते हुए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। लोगों ने बारी-बारी से वासुकी नाग मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने बताया कि मेले की शुरूआत 16वीं शताब्दी में क्षेत्र के राजा नागपाल ने की। तब इस क्षेत्र को भद्रकाशी के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed