फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three arrested with fake note in jammu kashmir

जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, एसओजी और सेना ने संयुक्त रूप लगाया था नाका

Sat, 12 Jan 2019 06:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with fake note in jammu kashmir
indian currency - फोटो : फाइल फोटो

राजोरी पुलिस की एसओजी और सेना ने संयुक्त रूप से इंटर स्टेट फेक करेंसी रैकेट का भंडाफोड़ कर जाली नोटों के साथ कश्मीर के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजोरी पुलिस की एसओजी टीम ने डीएसपी ऑपरेशन प्रणव महाजन की अगुवाई में सेना के साथ संयुक्त रूप से नाका लगा रखा था। मुगल रोड स्थित थन्नामंडी के मनयाल इलाके में नाके के दौरान कश्मीर घाटी की ओर से आ रही एक मारुति कार को रोकना चाहा तो कार चालक ने नाका तोड़ भागने का प्रयास किया। एसओजी व सेना के सतर्क जवानों ने मारुति कार को रोक कर चालक सहित कार में सवार दो अन्य लोगों को दबोच लिया। कार चालक की तलाशी लेने पर जाली नोट बरामद किए गए। 
विज्ञापन


एसओजी व सेना ने चालक से 200 के 43 नकली नोट और 500 के 13 नकली नोट बरामद किए हैं। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कश्मीर घाटी के कुलगाम निवासी जावेद अहमद, अब्दुल रशीद और बिलाल अहमद डार को गिरफ्तार कर थन्नामंडी पुलिस थाने में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस तीनों से कड़ी पूछताछ कर राजोरी में उनके अन्य साथियों व नशीली दवा तस्करों के बारे में पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के धंधे में इस्तेमाल करते थे फेक करेंसी:  एसएसपी
एसएसपी राजोरी जुगल मनहास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों राजोरी और पुंछ सीमावर्ती जिलों के कुछ ड्रग्स तस्करों के संपर्क में थे। फेक करेंसी के उपयोग के साथ ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। ये नार्को आतंकवाद रैकेट का हिस्सा थे। 


श्रीनगर से दो ओजीडब्ल्यू पैसे के साथ गिरफ्तार
श्रीनगर। शहर के बाहरी इलाके से पुलिस ने दो ओजीडब्ल्यू को पैसे के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार लावेपोरा में दिलशान होटल के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई और दो ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया। उसके पास पैसे भी थे। गणतंत्र दिवस से पहले पैसे के साथ ओजीडब्ल्यू के पकड़े जाने से सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। आशंका है कि इस पैसे का इस्तेमाल आतंकी वारदात के लिए किया जा सकता है। हालांकि, पुलिस ने बताया है कि उनके पास से कोई हथियार या अन्य असलहे बरामद नहीं हुए हैं। पैसे के बारे में जानकारी देने से भी इनकार किया है। पुलिस फिलहाल पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed