फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three arrested with banned drugs including NC Sarpanch in Budgam

कश्मीर: बडगाम में नेकां सरपंच समेत तीन प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 12:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 May 2022 12:43 AM IST
सार

ईद के दिन दादीना में नाका चेकिंग के दौरान बडगाम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Three arrested with banned drugs including NC Sarpanch in Budgam
हेराइन - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ददीना इलाके में पुलिस ने नेकां सरपंच समेत तीन लोगों को प्रतिबंधित दवाओं और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ के सात गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईद के दिन दादीना में नाका चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर महबूब के नेतृत्व में बडगाम की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उनके पास से 350 टैबलेट अल्प्राजोलम और हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान सुजा अब्बास निवासी वाटरवानी, शाहिद अली राथर निवासी खुमानी चौक और बरकत अली अल्लाई निवासी लाबर्टल बडगाम के रूप में हुई है। सुजा अब्बास नेशनल कांफ्रेंस का सरपंच है। पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस स्टेशन बडगाम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन


लखनपुर में एक किलो गांजे के साथ छत्तीसगढ़ का युवक पकड़ा
लखनपुर में कोरोना जांच केंद्र के पास लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने युवक को एक किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पड़ोसी राज्य पंजाब से नशे की खेप लेकर जम्मू-कश्मीर में आ रहा था। उसकी पहचान नारायण दास छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। लखनपुर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह नशे की खेप को किससे लेकर आया था और जम्मू-कश्मीर में कहां पहुंचाई जानी थी। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed