{"_id":"58d75fa94f1c1bfc411a1b99","slug":"threats-to-jail-supritendent-in-kashmir-by-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकियों ने जेल सुपरिंटेंडेंट को दी जान से मारने की धमकी, कार फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकियों ने जेल सुपरिंटेंडेंट को दी जान से मारने की धमकी, कार फूंकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 26 Mar 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
कार को लगाई आग
- फोटो : सांकेतिक चित्र
उत्तरी कश्मीर की बारामुला जेल के सुपरिंटेंडेंट को आतंकियों ने जान से मारने की धमकी दी है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के हूफरू गांव स्थित सुपरिंटेंडेंट के घर में चारदीवारी फांदकर घुसे असलहाधारियों ने उनके मौजूद न रहने पर पुत्र तथा एक रिश्तेदार को उठा लिया।
विज्ञापन
दोनों को उनकी कार में लेते गए और कुछ दूरी पर उतारने के बाद बीच सड़क गाड़ी फूंक दी। इसके बाद फायर करते हुए भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि सुपरिंटेंडेंट अब्दुल समद के घर दो असलहाधारी जबरन घुस गए। उन्होंने उनके विषय में पूछताछ की। घर पर मौजूद न होने पर परिवार वालों को धमकी दी कि वे जेल में सख्ती बरतते हैं। इस वजह से वे उन्हें मारने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद असलहाधारियों ने उनके पुत्र आशिक तथा रिश्तेदार बिलाल को घर पर मौजूद कार में जबरन बैठा लिया। उन्हें असलहाधारियों ने चाडूरा के दौलतपोरा में उतार दिया। इसके बाद वे कार नेवा रोड के क्रालचेक की ओर ले गए। कुछ दूरी पर उन्होंने बीच सड़क कार को जला डाला। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया।
विज्ञापन