{"_id":"57c830ed4f1c1b50212cb22f","slug":"threatening-poster-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन ने कश्मीर घाटी में फिर लगाए पोस्टर, मोबाइल टावर हटाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी संगठन ने कश्मीर घाटी में फिर लगाए पोस्टर, मोबाइल टावर हटाने की धमकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 01 Sep 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हिंसा के बीच आतंकियों द्वारा धमकी भरे पोस्टर लगाने और वीडियो जारी करने का सिलसिला जारी है। इस बार आतंकियों ने घाटी से मोबाइल टॉवर हटाने की धमकी दी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में आतंकियों ने उन लोगों के घरों के सामने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए हैं जिनके घरों या जमीनों पर बीएसएनएल या अन्य कंपनियों के टावर लगे हुए हैं।
पुलिस ने धमकी भरे पोस्टरों के मिलने की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार ये पोस्टर लश्कर-ए-इस्लाम आतंकी समूह के नाम से पोस्टर जारी किए गए हैं। पोस्टर में कहा गया है कि अगर टावरों को नहीं हटाया गया तो उनमें आग लगा दी जाएगी। वहीं हिजबुल ने ऐसे किसी किसी संगठन के वजूद से इनकार कर दिया था।

उपद्रवियों ने त्राल में BSNL के टावर में लगाई थी आग
आतंकी
- फोटो : Demp Pic.
बीते मंगलवार को ही दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बीएसएनएल टावर में आग लगा दी गई थी। डडसारा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में लगे टावर की मशीनरी जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। संचार सेवा भी बाधित है।
वहीं कश्मीर में कुछ दिन पहले ही कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने की धमकी दी गई थी। पुलवामा में कश्मीरी पंडितों के हाल कैंप के बाहर लश्कर-ए-इस्लाम नामक संगठन ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए थे।
इसमें चेताया गया था कि कश्मीरी पंडितों तथा आरएसएस के एजेंटों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी कीमत पर इजराइल की तर्ज पर बांटने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।