फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thousands trained teachers are working in jammu kashmr

बिना प्रशिक्षण के शिक्षा दे रहे हैं हजारों शिक्षक

Fri, 04 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 04 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
thousands trained teachers are working in jammu kashmr

शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग में हजारों की संख्या में अप्रशिक्षित शिक्षक मौजूद हैं। इन प्रशिक्षित शिक्षकों के कारण सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को जिस तरह की शिक्षा मिलनी चाहिए थी। वह मिल नहीं पा रही है।

विज्ञापन


इनके प्रशिक्षण को लेकर शिक्षा विभाग इग्नो के जरिए बीएड करवाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें कामयाबी मिल नहीं पा रही है।  पूरे राज्य में 24625 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें लाखों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों की संख्या 143103 है। इनमें से 13565 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाने का कोई प्रशिक्षण हासिल नहीं किया है। इनको 12वीं पास या फिर ग्रेजूएशन के आधार पर शिक्षक नियुक्त कर दिया गया, लेकिन इनके पास स्कूलों में पढ़ाने का कोई अनुभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने इग्नो के जरिये इन शिक्षकों को बीएड करवाने की योजना तैयार की थी, लेकिन इसमें कामयाबी मिल नहीं पाई है। शिक्षा विभाग का इग्नो के साथ समझौता हो नहीं पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed