{"_id":"5d5311848ebc3e6cbb2a6bd5","slug":"thousands-of-devotees-came-to-the-visit-the-buddha-amarnath-temple-chhadi-mubarak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ा अमरनाथ छड़ी यात्रा में भक्तों का हुजूम, लगे भोलेनाथ के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ा अमरनाथ छड़ी यात्रा में भक्तों का हुजूम, लगे भोलेनाथ के जयघोष
Wed, 14 Aug 2019 01:07 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती के नेतृत्व में मंगलवार को दशनामी अखाड़ा मंदिर कांप्लेक्स, पुंछ से श्री बूढ़ा अमरनाथ, राजपुरा मंडी के लिए छड़ी मुबारक निकली। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने शिरकत कर भोलेनाथ के जयघोष लगाए।
अखाड़ा मंदिर पुंछ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में सुख समृद्धि के लिए पूर्णाहुति डाली गईं।
स्वामी ने संगत से भाईचारा, शांति और एकता को कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि छड़ी मुबारक भाईचारा का प्रतीक रही है। इसमें सभी धर्म के लोग छड़ी का जोरशोर से स्वागत करते हैं।
छड़ी मुबारक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसमें जिला उपायुक्त राहुल यादव, डीआईजी विवेक गुप्ता, उपचेयरमैन विधानसभा परिषद जहांगीर मीर, पुंछ बार एसोसिएशन प्रधान मोहम्मद जमन, एसडी सभा प्रधान सतीश सासन आदि शामिल हुए।