आतंक पर भारी पड़ी आस्था, पहले दिन 6097 यात्री पहुंचे बाबा अमरनाथ के दरबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी धमकियों के बावजूद भोले के भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। बाबा के दरबार में हाजिरी देने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वीरवार को पारंपरिक पहलगाम मार्ग से 4853 और बालटाल ट्रैक से 6435 यात्रियों ने पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया।
पहले दिन 6097 यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस बीच श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने पवित्र गुफा में राज्य की शांति, समृद्धि और विकास की यात्रा की प्रथम पूजा में कामना की।
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से सुहावने मौसम के बीच दूसरे जत्थे में 2481 यात्री रवाना हुए। इसमें 66 छोटे-बड़े वाहनों में 1638 पुरुष, 663 महिला, 179 साधु और एक किन्नर शामिल रहे।
राज्यपाल ने भी किए बाबा बर्फानी के दर्शन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने पवित्र गुफा में राज्य की शांति, समृद्धि और विकास की यात्रा की प्रथम पूजा में कामना की। प्रथम पूजा से पूर्व राज्यपाल ने श्राइन कैंप का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया।
उन्होंने संतोषजनक इंतजामों के लिए राज्य सरकार, सेना, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस, राज्य पुलिस और दूसरी संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने कैंप निदेशकों को यात्रियों की सहूलियत के लिए सभी जरूरी इंतजाम पुख्ता बनाने के निर्देश दिए।
बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और यात्रा अनुमति पर ही यात्रियों को यात्रा की इजाजत दी जाएगी। बोर्ड की ओर से क्या करें, क्या न करें की हिदायतों का पूरी तरह से पालन करके यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाएं।