फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   This will increase the number of mosquitoes

सावधान! इस बार बढ़ेगी मच्छरों की फौज

Thu, 18 Feb 2016 07:58 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
This will increase the number of mosquitoes

मौसम के बदलते मिजाज ने मच्छरों से पनपने वाली बीमारियों पर सोचने को मजबूर कर दिया है। विंटर सीजन में हो रही कम बारिश और चढ़ते पारे से इस बार मच्छरों की फौज में इजाफा होने की आशंका है।

विज्ञापन


अमूमन अप्रैल में मच्छरों के खिलाफ छेड़े जाने वाला अभियान इस बार मार्च के अंत में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। स्टेट मलेरियाजिस्ट डा. गुरजीत सिंह के अनुसार मौसम पर नजर रखी जा रही है। मलेरिया विंग ने सारी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन


मौसम के मुताबिक मच्छरों को पनपने से रोकने पर काम करना शुरू किया जाएगा। जम्मू संभाग में वर्ष 2014 में डेंगू से राहत रही थी, मगर वर्ष 2013 में डेंगू के रिकार्ड करीब चार सौ पाजिटिव मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में कम बारिश और चढ़ता पारा करेगा परेशान

This will increase the number of mosquitoes

उस समय हालत यह हो गए थे कि आम लोगों में डेंगू की दहशत को कम करने के लिए सरकार को अक्तूबर 2013 में निजी लैबों में डेंगू बुखार की जांच के लिए रैपिड टेस्ट (एनएस1) पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था। एलिजा राइडर टेस्ट (1 जीएम) में ही डेंगू के पाजिटिव होने की पुष्टि होती है। रैपिड टेस्ट में अन्य बुखार से डेंगू पाजिटिव आ जाता है।

राज्य में एडिस एजिप्ती मच्छरों के अंडों से डेंगू के मच्छर पैदा होते हैं। डेंगू के डंक से शरीर में प्लेटलेट्स की भारी कमी हो जाती है। जिससे शरीर के विभिन्न हिस्सों में अचानक तेज दर्द होना, 105-107 डिग्री तक हाईग्रेड बुखार होना, मांसपेशियों में दर्द, नाक, मुंह और भीतरी हिस्सों से खून का रिसाव होना शुरू हो जाता है।

मरीज को समय पर उचित इलाज न मिलने से उसकी जान चली जाती है। पिछले साल भी डेंगू के दर्जनों पाजिटिव मामले आए थे। संभाग में कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर आदि जिले डेंगू और मलेरिया से अधिक प्रभावित रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed