{"_id":"6255db40d821b23ed1469c8f","slug":"this-season-s-hottest-night-has-passed-in-jammu-rain-expected-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर : जम्मू में इस सीजन की सबसे गर्म रात बीती, आज बारिश के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर : जम्मू में इस सीजन की सबसे गर्म रात बीती, आज बारिश के आसार
Wed, 13 Apr 2022 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:34 AM IST
सार
प्रदेश में लंबे समय से मौसम के साफ रहने के कारण तपिश से हर कोई बेहाल। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती हैं।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में चढ़ते पारे से आज कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती हैं। इस बीच मंगलवार को हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही।
विज्ञापन
इस दौरान गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। जम्मू में दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास चल रहा है, जबकि सोमवार रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अबतक की सबसे गर्म रात रही।
विज्ञापन
प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। इससे दिन के साथ रात में भी तपिश का अहसास हो रहा है।
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को हल्के बादल छाए रहे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर को चिलचिलाती धूप से पसीने छूटते रहे। लंबे समय से मौसम के साफ रहने के कारण तपिश से हर कोई बेहाल है।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 38.9 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 35.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री चढ़कर 29.0, बटोत में 28.2 और भद्रवाह में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 25.7, पहलगाम में 23.8 और गुलमर्ग में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 16.4 और कारगिल में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।