फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thirty six candidates filed nomination for panchayat election in anantnag jammu kashmir

J&K: आतंक के गढ़ में नामांकन को उमड़े प्रत्याशी, आतंकी धमकियों को दिखाया अंगूठा, 36 ने भरे पर्चे

Wed, 26 Sep 2018 11:11 PM IST
फिदा हुसैन, अनंतनाग
फिदा हुसैन, अनंतनाग Updated Wed, 26 Sep 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
thirty six candidates filed nomination for panchayat election in anantnag jammu kashmir
- फोटो : फाइल
आतंक के गढ़ के रूप में जाने जाने वाले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में म्यूनिसिपल काउंसिल (नगर परिषद) में सारी आशंकाओं को धता बताते हुए बुधवार को पहली बार कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किए। किसी के चेहरे पर न तो खौफ था न ही शिकन। यह आतंक और खौफ के खिलाफ एक जज्बा था जो इन प्रत्याशियों में नजर आ रहा था। यहां बुधवार को भाजपा के 11, कांग्रेस के 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


जबकि चार निर्दलियों ने भी पर्चे भरे हैं। यहां दूसरे चरण में 10 अक्टूबर को मतदान होना है। जबकि वीरवार (27 सिंतबर) नामांकन का अंतिम दिन है। यहां 25 वार्ड में 47923 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि आतंकवादी और अलगाववादी नेता पहले ही इन चुनावों के बहिष्कार का एलान कर चुके हैं। जबकि कश्मीर की दो प्रमुख पार्टियां पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस भी बहिष्कार का एलान कर चुकी हैं। आतंकवादियों ने चुनाव लड़ने वालों को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी लेकिन जो नजारा बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में दिखाई दिया वह सुकून देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेखौफ उम्मीदवार पंक्तियों में धैर्य से खड़े अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। उम्मीदवारो के चेहरों पर खुशी नजर आ रही थी कांग्रेस के प्रत्याशी ने अमर उजाला को बताया कि मैंने अपना नामांकन भर दिया है।  मुझे डर नही है, मैं किसी धमकी से भी नहीं डरता। अगर मैं चुनाव जीता तो सेवक बन कर जनता की सेवा करूंगा।

 

पार्टियों ने दिग्गजों को भी उतारा

कांग्रेस के स्टेट जनरल सेक्रेटरी हिलाल अहमद शाह और भाजपा के जिला अध्यक्ष रफीक अहमद वानी ने भी पर्चा दाखिल किया है। भाजपा के अनंतनाग जिलाध्यक्ष अमहद वानी का कहना है कि हमें जीत की पूरी उम्मीद है। हमारे उम्मीदवारों को कोई डर नहीं है। पार्टी का एक ही नारा हैं -सब का साथ सब का विकास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed