{"_id":"9d1645739cb03ee796e0328f0e52d494","slug":"thirty-four-thousand-three-hundred-pistol-robbed-on-the-strength-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर लूटे तीन लाख चौंतीस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर लूटे तीन लाख चौंतीस हजार
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Wed, 17 Sep 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे वाया नेवल पर गांव मैनमती के समीप तीन नकाबपोश
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर दो बाइक सवारों से तीन लाख 34 हजार
रुपये की नकदी लूट ली।
लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना थाना कुंजपुरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ नाकाबंदी की, लेकिन लुटेराें को कोई अता-पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करनाल के मॉडल टाउन क्षेत्र के एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी बडागांव क्षेत्र से किस्त के रुपये लेकर बाइक पर सवार होकर करनाल की ओर लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक मैनमती बस अड्डा के समीप पहुंची तो पीछे से आ रही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकाें ने बाइक को टक्कर मार दी। कुछ देर बाद जैसे ही वह संभले तो लुटेरों ने उन्हें तमंचा दिखाकर उनसे नकदी लूट ली। इसके बाद लुटेरे नेवल की ओर फरार हो गए। लूट की घटना से क्षेत्र के आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना की जानकारी थाना कुंजपुरा पुलिस को दी गई। कुंजपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी रास्तों पर वीटी कर नाकाबंदी की, परंतु समाचार लिखा जाने तक लुटेराें का कोई पता नहीं चल पाया।
जल्दी होगी लुटेरों की गिरफ्तारी
थाना कुंजपुरा पुलिस प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि करनाल स्थित जीवन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी नलीपार निवासी राकेश कुमार और डबरकी निवासी सुभाष बडगांव एरिया से किस्त के करीब 3 लाख 34 हजार रुपये लेकर करनाल की ओर लौट रहे थे। बाइक सवार तीन लोगों ने इनसे मैनमती के समीप नकदी छीन ली। घटना की जानकारी होने पर सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई। इन युवकाें से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों को जल्द काबू किया जाएगा।