{"_id":"6252e83aea36600a2105e750","slug":"thirty-cases-of-corona-found-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update Jammu Kashmir: घाटी के दो जिलों में 30 नए संक्रमित आए सामने, 18 जिलों में स्थिति सामान्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update Jammu Kashmir: घाटी के दो जिलों में 30 नए संक्रमित आए सामने, 18 जिलों में स्थिति सामान्य
Mon, 11 Apr 2022 03:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 03:24 AM IST
सार
श्रीनगर जिले में 29 और बारामूला में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश में 23162 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों में दो जिलों में कोरोना संक्रमण के तीस नए मामले सामने आए हैं। हालांकि जम्मू संभाग के दस जिलों समेत प्रदेश के 18 जिलों में कोई संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
वहीं, बारामूला में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश में 23162 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। प्रदेश में 18 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। ऐसे में सक्रिय मामलों की संख्या 92 रह गई है। जम्मू संभाग में दो और कश्मीर में 90 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 453889 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक संक्रमण से 4750 मरीज जान गंवा चुके हैं।