फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   third days Mobile Internet Services Suspended In Jammu

जम्मू में तीसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

Fri, 17 Jun 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 17 Jun 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
third days Mobile Internet Services Suspended In Jammu

मंदिरों के शहर में मंदिरों में लगातार हो रहे हमले के चलते तीसरे दिन भी संभाग में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। इसका असर अब व्यवसायिक कामकाज पर भी पड़ रहा है। प्रशासन ने अब तक सेवाएं बहाल करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि शनिवार सुबह के बाद सेवाएं बहाल की जा सकती हैं। गौरतलब है रूप नगर के आपशंभू मंदिर में हुए विवाद के बाद प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।वीरवार को दोपहर बाद यह सेवाएं बहाल हो गईं, लेकिन कुछ ही घंटे के बाद नानक नगर शिव मंदिर में हुए विवाद को लेकर फिर से सेवा प्रतिबंधित कर दी गई। 
विज्ञापन


एडीसी अरुण कुमार का कहना है कि अभी तक सेवा बहाल करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। वहीं तीन दिन से लोग सोशल नेटवर्क से वंचित हैं। लोगों की लाइफ लाइन बन चुकी सोशल नेटवर्किंग साइट (फेसबुक, व्हाटसएप, टिवटर) आदि न चलने से लोग मायूस हैं। बलविंदर सिंह का कहना है कि उनका कई तरह का मोबाइल इंटरनेट पर ही निर्भर करता है। ईमेल, आनलाइन ट्रांजैक्टशन आदि का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपशंभु मंदिर विवाद के आरोपी की छह दिन रिमांड बढ़ी

third days Mobile Internet Services Suspended In Jammu

जानीपुर के रूप नगर स्थित आपशंभु मंदिर के आरोपी युवक की पुलिस रिमांड छह दिन तक बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को उसे जानीपुर हाईकोर्ट के मुंसिफ कोर्ट में पेश कर रिमांड ली गई। वहीं पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है, ताकि जांच करने के बाद चालान पेश कर उस पर पीएसए लगाया जाए। 

दरअसल, नानक नगर मंदिर विवाद के आरोपी पर एक ही घंटे के भीतर पीएसए लगाने को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने कुछ घंटों में ही आरोपी पर पीएसए लगाकर बेहतर काम किया, लेकिन दूसरी तरफ अभी तक आपशंभू मंदिर के आरोपी पर पीएसए नहीं लगाया गया है। प्रशासन को बिना देरी के उस पर भी पीएसए लगा देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed