फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Thieves took away the stabilizer of water ATM

Jammu News: वाटर एटीएम के स्टेबलाइजर ले उड़े चोर, शुद्ध पानी पीने का बढ़ा इंतजार

विज्ञापन
Thieves took away the stabilizer of water ATM
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में वाटर एटीएम के चालू होने से पहले ही स्टेबलाइजर चोरी हो गए। ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल पीने के लिए इंतजार करना होगा। अब नगर निगम एटीएम को लोहे के एंगल से कवर करेगा। इसके बाद सुविधा लोगों को दी जाएगी।
दरअसल, शहर में 15 स्थानों पर नगर निगम की ओर से वाटर एटीएम लगाए गए है। सोमवार को जैसे ही इंदिरा चौक और () पर ंस्टेबलाइजर लगाए गए तो उसी रात चोरी हो गए। अब नगर निगम लोहे के एंगल से कवर करने के लिए टेंडर प्रक्रिया कर रहा है। इसके बाद फिर स्टेबलाइजर लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में एटीएम सड़क किनारे हैं। इनके माध्यम से लोगों को शुद्ध पानी मिलना है। इससे पहले नगर निगम की ओर से वाटर कूलर की सुविधा दी गई है। तमाम प्रक्रिया पूरा होने के बाद जून में वाटन एटीएम चालू होने की संभावना है। पहले इन्हें अप्रैल से शुरू करना था. पर बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं मिल पाए। अब उपकरण चोरी हो गए।
विज्ञापन


यह होगा फायदा
लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी पीने के लिए बोतलबंद पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। वाटर कूलरों का हाल बेहाल है। वाटर एटीएम से लोग दो से पांच रुपये में ठंडे पानी की बोतल भर सकते हैं। दूसरी ओर, बाजार में 20 रुपये बोतलबंद पानी के अदा करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कहां पर है एटीएम
डोगरा चौक, बीसी रोड, इंदिरा चौक, तालाब तिल्लो, वेयर हाउस समेत अन्य जगहों में वाटर एटीएम लगाए गए है। दो चरण में काम हो रहा है। कुल 39 एटीएम स्थापित किए जाने है।





कुछ इलाकों से स्टेबलाइजर चोरी हुए है। पुलिस को जानकारी दी है। अब लोहे के एंगल से कवर किया जाएगा। खुले में कोई भी उपकरण नहीं रखा जाएगा। इससे नगर निगम को नुकसान हो रहा था।
- राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed