फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thieves sell ornaments in other states

क्या होता है चोरी के गहनों का, पढ़ें खबर

Sat, 20 Jun 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Jun 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
thieves sell ornaments in other states

जम्मू शहर में हो रही चोरियों को अंजाम देने वाले पूरी प्लानिंग के साथ काम कर रहे हैं। गहने चुराने वाला चोर गिरोह इनको राज्य के बाहर जाकर बेच रहा है। चोरियां करने के तुरंत बाद चोर बसें पकड़ कर राज्य से बाहर निकल जाते हैं और वहां पर गहने बेचकर वापस आ जाते हैं। चोरी करने वालों में अधिकतर बाहरी राज्यों के युवक शामिल हैं। अभी एक महीना पहले ही ऐसा देखने को मिला।

विज्ञापन


जब छन्नी में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। बाहरी राज्यों के रहने वाले इन युवकों के पास से गहने बरामद किए गए। इन्होंने पुलिस को सूचना दी कि वह चोरी कर दिल्ली चले जाते थे और वहां सोना बेचकर आ जाते थे। चोरियों की तकनीक  भी इनके पास है। दरअसल, तीन महीने पहले पुलिस ने कुछ युवकों को गहनों के साथ पकड़ लिया। युवकों ने बताया कि वह गहने शहर के ही एक ज्यूलर को बेचते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय ज्यूलर को भी पकड़ लिया। इसके बाद से चोरों ने अपनी प्लानिंग बदल दी और शहर में गहने बेचने बंद कर दिए। पिछले एक महीने में चोरों ने नकदी से अधिक सोने के गहनों की चोरी की है। पिछली डेढ़ दर्जन चोरियों में दो करोड़ रुपये से अधिक के गहने चोरी हो चुके हैं। पुलिस ने शहर के तमाम ज्यूलरों के पास चोरियों की पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सेकेंड में तोड़ते हैं ताला
चोरों के पास तकनीक भी गजब की है। जो चंद सेकेंड में ही ताला तोड़ देते हैं। इन लोगों के पास एक लोहे की रॉड रहती है, जिसको ताले के बीच फंसा कर ताला तोड़ दिया जाता है। छन्नी में पकड़े गए चोरों ने इस तकनीक का खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed