जम्मू में एक्स आर्मी कैप्टन से उड़ाए डेढ़ लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू बस स्टैंड के पास चोरों के गैंग ने आर्मी के पूर्व कप्तान से डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए। सारे पैसे एक बैग में रखे थे। घटना 27 जुलाई दोपहर की है। पीड़ित के मुताबिक बैग में पैसों के अलावा आर्मी से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज भी थे।
बस स्टैंड पुलिस ने पीड़ित नहोती, सुंदरबनी निवासी पूर्व आर्मी कप्तान सूरज प्रकाश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बस से उतरते ही बैग चोरी
बताया जा रहा है कि जम्मू में मकान बनाने के लिए पैसे लाए थे। पुलिस के मुताबिक सूरज प्रकाश 27 जुलाई को जम्मू आए थे।
यहां वह अभी बीसी रोड पर उतरे ही थे कि चोरों ने उनका पैसों से भरा बैग चुरा लिया।
सूरज प्रकाश ने बैग पहले इधर-उधर ढूंढा लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने इसकी शिकायत बस स्टैंड पुलिस की दी।
29 जुलाई को दर्ज हुई एफआईआर
पूर्व कप्तान के मुताबिक बैग में डेढ़ लाख रुपये और आर्मी से जुड़े कई जरूरी कागज थे, जो कि चोरी हो गए हैं।
पुलिस ने सारी जानकारी हासिल करने के बाद 29 जुलाई को केस दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित सूरज प्रकाश जम्मू में मकान बना रहे हैं, उसके लिए ही वह पैसे लेकर सुंदरबनी से जम्मू आए थे और चोरों का शिकार बन गए।