{"_id":"6861a2dcc7176d2d360cc766","slug":"thieves-and-robbers-are-defying-the-security-preparations-of-the-city-and-breaking-in-jammu-news-c-10-jam1003-648199-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर की सुरक्षा तैयारियों को ठेंगा दिखा रहे चोर-लुटेरे, लगा रहे सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर की सुरक्षा तैयारियों को ठेंगा दिखा रहे चोर-लुटेरे, लगा रहे सेंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने में सिर्फ तीन दिन रह गए हैं और जम्मू से श्रद्धालुओं का जत्था एक दिन बाद रवाना होगा। तीर्थ यात्रियों समेत शहर की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। दावा है कि अभेद सुरक्षा हैं, लेकिन चोर-लुटेरे और बदमाश इन दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं। बीते 10 दिन इसका प्रमाण हैं। इन दिनों में चोरी, लूट और झपटमारी कई वारदातें दिनदहाड़े हुईं। हथियार दिखाकर लूटपाट की गई।
बता दें कि अपनी फजीहत होते देख पुलिस ने गत दिनों चोरों और लोगों को ठगने वालों को पकड़कर उनकी परेड कई। नंगे पैर दौड़ाया, जूतों की माला पहनाई ताकि आपराधिक तत्वों को सख्त संदेश दिया जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा भी हुई, लेकिन जिस उद्देश्य से पुलिसिया कार्रवाई हुई, वह पूरा नहीं हो सका। चोरी, दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाएं नहीं थमीं।
अब पुलिस के लिए इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाना चुनौती है। खासकर, दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर। ये श्रद्धाल शहर के अलग-अलग स्थानों पर ठहराए जाएंगे। ये यात्री शहर में कई जगहों का भ्रमण भी करेंगे, लेकिन इनकी सुरक्षा चुनौती बनी रहेगी।
विज्ञापन
डीआईजी का कहना है....
डीआईजी जम्मू शिव कुमार का कहना है कि पुलिस की ओर से आपराधिक तत्वों पर नजर रखने के लिए काम किया जा रहा है। इसे लेकर पूर्व में खास निर्देश भी दिए थे। हर रोज कहीं न कहीं ऐसे बदमाश दबोचे भी जा रहे हैं। सुरक्षा बंदोबस्त में कोई कम नहीं है।
पुलिस को सुरक्षा पुख्ता करनी चाहिए
-पुरानी मंडी के महंत का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करना पुलिस की जिम्मेदारी है। हमारे यहां भी बड़े स्तर पर यात्री ठहराए जाने हैं। पुलिस को चाहिए कि इस क्षेत्र में खास गश्त हो और 24 घंटे निगरानी ताकि कोई भी बदमाश इस तरह की वारदात को अंजाम न दे सके।
-जम्मू पर्यटन संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता का कहना है कि शहर में जो वारदातें हो रही हैं, इसे लेकर पुलिस को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। रही बात यात्रियों की तो वे जब आतंकवाद से नहीं डरे तो ऐसे आपराधिक तत्वों से क्या भयभीत होंगे।
बीते 10 दिन में हुईं वारदातें
21 जून : सतवारी में दो आरोपियों ने बुजुर्ग महिला का बैग और सोने के आभूषण छीने
23 जून : शहर के गोरखा नगर में सूने में चोरी
26 जून : त्रिकुटा नगर में भाजपा नेता के घर में चोरों ने लगाई सेंध
26 जून : बिश्नाह के सुल्तानपुर में लाखों की चोरी
25 जून : बख्शी नगर में बुजुर्ग महिला से हथियार दिखाकर पैसे छीने
28 जून : गांधी नगर में महिला के साथ लूटपाट
28 जून : छन्नी रामा में दिनदहाड़े घर से चोरी