{"_id":"255328a23457a5f88b2d6b19c00fd45c","slug":"thiefs-theft-in-a-mla-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह! चोरों ने विधायक जी को भी नहीं छोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह! चोरों ने विधायक जी को भी नहीं छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Nov 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने गांधी नगर में एक विधायक के सरकारी क्वार्टर में हाथ साफ कर दिया। कई तरह के इलेक्ट्रानिक सामान के साथ चोर फर्नीचर तक उड़ा ले गए।
विज्ञापन
हैरानी की बात तो यह है कि शहर के पॉश इलाके से इतना भारी-भरकम सामान चोरी कर लिया गया और किसी को खबर तक नहीं हुई, जबकि गांधी नगर में विधायक के घर के पास पुलिस स्टेशन भी कुछ ज्यादा दूर नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी हाथ कुछ नहीं लगा। कश्मीर खित्ते के डुरू विधानसभा हलके के विधायक सईद फारूक अंद्राबी का सरकारी क्वार्टर गांधी नगर में है।
विज्ञापन
विधायक का कहना है कि वह छह दिन पहले जब क्वार्टर आए तो सारा सामान था, लेकिन अभी कुछ दिन पहले जब उन्होंने दरबार मूव होने के बाद अपने अरदली को इसकी साफ-सफाई करने को भेजा तो देखा कि घर का सारा सामान साफ हो चुका है। बेड और सोफा तक चोर उड़ा ले गए।
घर से टैबलेट फोन और कई अन्य तरह का इलेक्ट्रानिक सामान चोरी हो चुका है। विधायक ने गांधी नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
गांधी नगर पुलिस के एसडीपीओ सचिन गुप्ता का कहना है कि पुलिस के पास शिकायत आई थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। क्वार्टर काफी देर से बंद पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं, एफएसएल की मदद से जांच की जा रही है।