{"_id":"6213e979d8c6bf26c230ee1a","slug":"thief-ramban-news-jmu254311074","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में चोरों ने सात दुकानों के ताले तोड़े, नकदी व सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में चोरों ने सात दुकानों के ताले तोड़े, नकदी व सामान लूटा
विज्ञापन
Thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जिले के राजगढ़ में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने सात दुकानों के ताले तोड़े और नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार सुबह मिली। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोरों ने दवाई, फर्नीचर, किराना, कॉस्मेटिक और स्टेशनरी की दुकानों के ताले तोड़े और नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना सुबह दुकानदारों ने दी। उन्होंने अपनी दुकानों के ताले टूटे पाए थे, और नकदी व कीमती सामान गायब था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के नायब तहसीलदार ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस पोस्ट राजगढ़ ने कहा कि वे चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने उपायुक्त रामबन मुसरत इस्लाम, पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा से निवासियों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की रात्रि गश्त तेज करने की अपील की है।