फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thief frank playing in town, police Fail

शहर में खुलकर खेल रहे चोर, पुलिस फेल

Thu, 04 Sep 2014 02:54 AM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
thief frank playing in town, police Fail

जेडीए हाउसिंग कालोनी रूप नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। रूप नगर वार्ड के युवा भाजपा नेता संजीव बख्शी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों के भीतर सेक्टर एक से लेकर चार तक चोरों ने चार घरों में सेंध लगाई।

विज्ञापन


बख्शी ने जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि लगातार चोरी की वारदातें होना पुलिस कार्य कुशलता पर दब्बा है। उन्होंने यहां तक आरोप लगा दिया है कि अगर इलाके में कोई चोर पकड़ा जाता है तो पुलिस उसके खिलाफ केस बनाने की बजाय उससे अपना हिस्सा लेकर उसे छोड़ देती है।
विज्ञापन


ऐसे में चोरों पर शिकंजा कसने की बजाय उनके हौसले बुलंद होते हैं। रूपनगर कालोनी में अभी तक जितनी भी चोरियां हुई है। पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े सूने घरों को बना लिया जाता है निशाना

thief frank playing in town, police Fail

जबकि जनता के जन धन और संपत्ति की सुरक्षा करना ही पुलिस का प्रथम कर्तव्य है, लेकिन इसके बिलकुल उलट पुलिस सोई पड़ी है। यही नहीं, शहर के अन्य हिस्सों में भी चोरियां होने से लोगों में दहशत बनी हुई है।

कुछ घंटों के लिए घर को खाली छोड़ना उनके लिए चुनौती बन रहा है। लोग परिवार के किसी एक सदस्य या आसपड़ोस के किसी व्यक्ति को ठहराकर घर से बाहर जा रहे हैं।

बख्शी ने कहा कि पुलिस से लेकर हरेक सरकारी विभाग का मुलाजिम बिना रिश्वत के आगेे नहीं बढ़ता है। जबकि उनका वेतन आम लोगों के टैक्स तथा कई प्रकार के सरकारी खर्च अदा करने से इक्ट्ठा होने वाली रकम से मिलता है बावजूद लोगों के साथ पुलिस अच्छा व्यवहार नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed