फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   these floating stones will amaze you

आपको हैरत में डाल देंगे ये तैरने वाले पत्थर

Tue, 21 Oct 2014 01:33 PM IST
Updated Tue, 21 Oct 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
these floating stones will amaze you

जीजीएम साइंस कालेज के ज्योलाजी विभाग के म्यूजियम में उल्का पिंड के टुकड़ों के अलावा तैरने वाले पत्थर और अन्य दूसरी अद्भुत सामग्री हैरत में डाल देती है। म्यूजियम में अणु-परमाणु बम तैयार करने में उपयोगी यूरेनियम के टुकड़े भी सबको आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन


ऐसी कई अनमोल पदार्थों पर विद्यार्थी नियमित अध्ययन कर रहे हैं। म्यूजियम में जो उल्का पिंड के टुकड़े रखे गए हैं, उन्हें तत्कालीन इटली सरकार ने कालेज म्यूजियम को वर्ष 1942 में दिया था।
विज्ञापन


तब से लेकर अब तक यहां पढ़ने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी लाभ उठा रहे हैं। खनिजों में यूरेनियम के टुकड़े रखे हुए हैं, जिनके बारे में विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। गौरतलब है कि यूरेनियम को अणु-परमाणु बम तैयार करने में इसकी उपयोगिता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो पत्थर गंभीर होते हैं वे पृथ्वी तक पहुंचते हैं

these floating stones will amaze you

इसके अलावा इस म्यूजियम में तैरने वाले पत्थर के दो टुकड़े भी रखे गए हैं, जिन्हें वैज्ञानिक शब्दावली में ज्युमिस कहा जाता है। शार्क मछली के दांत हैं, जो लाखों साल पुराने बताए जाते हैं।

इस संबंध में ज्योलाजी विभाग के डा.चंचल कुमार खजूरिया ने बताया कि यहां की म्युजियम में करीब दस हजार से अधिक खनिज पदार्थ, जीवाष्म व प्राणियों के अवशेष तथा बहुमूल्य धातुओं का संकलन है जिसमें इटली सरकार द्वारा कालेज को 1942 में प्रदान किए गए उल्का पिंड के दुर्लभ तीन टुकड़े हैं।

तीनों की वैराइटी अलग हैं। पहली लोहेवाली वैराइटी है जबकि दूसरी पथरीली एवं तीसरी मिक्स है। उन्होंने बताया कि मंगल व पृथ्वी के बीच जो पत्थर हैं, वे कई बार गुरुत्वाकर्षण के कारण पृथ्वी की ओर खींचे चले आते हैं और इसका परिणाम होता है कि जो पत्थर गंभीर होते हैं वे पृथ्वी तक पहुंचते हैं।

तो इसलिए तैरते हैं पत्थर

these floating stones will amaze you

तैरने वाले पत्थर यानी ज्यूमिस के बारे में बताया गया कि ज्वालामुखी जब फटता है तो लावा निकलता है, इस लावा से ही ज्यूमिस का निर्माण होता है। इस ज्यूमिस पत्थर के अंदर हुए छिद्र में हवा भर जाती है जिससे यह पत्थर पानी में तैरता रहता है। फ्लैक्सिबल राक (लचीले पत्थर) भी यहां पर हरियाणा जिंद से मंगवाए गए हैं, जिनका अध्ययन विद्यार्थी करते हैं।

सीसीटीवी कैमरों की नजर में म्यूजियम
प्रिंसिपल डा. नूतन कुमार ने बताया कि कालेज में कुल 28 सीसीटीवी कै मरे लगाए गए हैं, जिसमें एक ज्योलाजी म्यूजियम में भी पंद्रह दिन पहले सीसीटीवी कै मरे लगाए गए। वही, म्यूजियम में हर रखे कीमती धातुओं, खनिज पदार्थों और जीवाष्म की सुरक्षा प्रदान करने के लिए कैटलाग प्रणाली आरंभ की गई है जबकि इनकी फोटोग्राफी की भी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed