{"_id":"72f75e04b3bf13d50ddc0caf603fbe15","slug":"there-will-be-two-new-platforms-at-jammu-station-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म की कवायद तेज
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर सबकुछ ठीक रहा तो जम्मू रेलवे स्टेशन में पांच प्लेटफार्म हो जाएंगे। रेलवे ने दो नए प्लेटफार्म बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। कुछ दिन पहले रेलवे की टीम ने जम्मू पहुंचकर यह निरीक्षण किया कि किस प्रकार नए प्लेटफार्म बनाए जा सकते हैं और इसके लिए क्या काम किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
एडीआरएम कार्यालय के बनने के साथ ही इसका काम शुरू होने की उम्मीद है। पांच वर्ष पहले रेलवे ने दो नए प्लेटफार्म बनाने को मंजूरी दी थी। जब इस पर काम शुरू हुआ तो आयल डिपो की समस्या सामने आ गई।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के नजदीक आयल डिपो है। इसके कारण इतनी जमीन नहीं है कि दो नए प्लेटफार्म बन सकें। इसके बाद रेलवे विभाग इस काम को लेकर सुस्त पड़ गया। अब एडीआरएम कार्यालय मंजूर हो चुका है। इसलिए रेलवे ने नए प्लेटफार्म बनाने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
नए प्रयासों में आयल डिपो को हटाने की योजना नहीं
रेलवे स्टेशन से गुड्स यार्ड और अन्य को हटाकर नए प्लेटफार्म तैयार करने के लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिरोजपुर मंडल से रेलवे की एक टीम जम्मू पहुंची थी।
टीम ने रेलवे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया था। गुड्स यार्ड को हटाने पर सहमति लगभग बन चुकी है। नए सिरे से शुरू किए जा रहे प्रयास में आयल डिपो को हटाने की योजना नहीं है।
सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे इस योजना पर गंभीरता से काम कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द दो नए प्लेटफार्म तैयार होंगे।
टीम ने रेलवे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया था। गुड्स यार्ड को हटाने पर सहमति लगभग बन चुकी है। नए सिरे से शुरू किए जा रहे प्रयास में आयल डिपो को हटाने की योजना नहीं है।
सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे इस योजना पर गंभीरता से काम कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द दो नए प्लेटफार्म तैयार होंगे।