फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There is possibility of a major terrorist attack on the highway in Jammu-Kashmir

जम्मू-कश्मीर में हाईवे पर बड़े आतंकी हमले की आशंका, चौकसी की गई कड़ी

Sun, 12 Jan 2020 08:50 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 12 Jan 2020 08:50 PM IST
सार

  • उधमपुर से श्रीनगर तक वाहनों में सफर करने वालों की चेकिंग बढ़ाई गई 
  • हाईवे पर विशेष टुकड़ियों को इसके लिए तैनात किया गया

विज्ञापन
There is possibility of a major terrorist attack on the highway in Jammu-Kashmir
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बड़े आतंकी हमले की आशंका है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कश्मीर आने-जाने वाले लोगों के पहचान पत्रों की भी जांच की जा रही है। वाहनों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस से लेकर अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हाईवे को कवर करने वाले तमाम जिलों की लोकल पुलिस को संयुक्त नाके लगाने के लिए कहा गया है। इसके तहत कठुआ, सांबा, जम्मू,राजोरी, रियासी, उधमपुर,रामबन आदि जिलों में  पुलिस के संयुक्त नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कश्मीर ट्रैवल करने वाले तमाम लोगों और वाहनों की मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। क्योंकि आईईडी हमलों के लिए वाहनों का ही इस्तेमाल किया जाता है। पिछले वर्ष 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में यहां कार का इस्तेमाल हुआ। वहीं इसके बाद बनिहाल में भी इसी तरह का हमला करने के लिए कार ली गई थी, लेकिन यह हमला नाकाम हुआ।  ऐसे ही कई हमलों की कोशिशें हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी भी प्रकट कर चुके हैं आशंका
कुछ दिन पूर्व डीजीपी दिलबाग सिंह भी प्रेस कांफ्रेंस में बोल चुके हैं कि ऐसे हमलों की चुनौती और संभावना बनी रहेगी। ऐसे में गणतंत्र दिवस के पास इसी तरह का बड़ा आतंकी हमला होने की सूचनाएं आ रही हैं। इसे देखते हुए हाइवे पर कड़ी चौकसी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed