फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   there are new year celebrations lists which orgnaised in jammu

जानिए, जम्मू में कहां कैसा होगा नए साल का जश्न

Tue, 29 Dec 2015 03:49 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
there are new year celebrations lists which orgnaised in jammu

शहर के होटल और क्लबों में नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नए साल के स्वागत की पार्टी आयोजित करने वाले होटलों और क्लबों ने अधिकतर रिएलिटी शो के कलाकारों को बुलाकर आयोजन की तैयारी की है।

विज्ञापन


कुछ होटलों में डीजे नाइट की धुन पर कार्यक्रम होगा। चूंकि कई तरह के मनोरंजन टैक्स सरकार की तरफ से तय हुए हैं, इसलिए होटल और क्लबों ने सामान्य बजट के सहारे ही नए साल के जश्न की तैयारी की है।
विज्ञापन


शहर के मुख्य होटलों में हरि निवास पैलेस में बात करने पर जनरल मैनेजर रमेश सपरू ने बताया कि नए साल को लेकर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें इंडियन आइडियल फेम आमिर शेख का लाइव शो होगा और इसके साथ हाई-फाई डीजे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं बादशाह तो कहीं नेहा पहुंचेंगी

there are new year celebrations lists which orgnaised in jammu
जम्मू क्लब में बात करने पर महासचिव रमन सनमोत्रा ने बताया कि इंडियन आइडियल फेम बादशाह खान, नेहा चौहान और कामेडियन सोमनाथ आएंगे।


अमर सिंह क्लब में बात करने पर बताया गया कि वायस आफ इंडिया फेम अब्बास, इंडिया गॉट टैलेंट का डांस ग्रुप प्रिंस डांस ग्रुप 31 को परफार्म करेगा। शहर के होटल अशोक में कोई खास आयोजन नहीं होगा।

हालांकि होटल में रुकने वालों के लिए विशेष रात्रि भोज रहेगा। होटल 17 माइल के जीएम सतीश कुमार का कहना है कि कोई खास आयोजन नहीं, लेकिन म्यूजिकल और लाइटनिंग नाइट रहेगी।

इसमें डीजे की धुन पर लोग जश्न मना सकते हैं। जम्मू प्रेस क्लब में कोई कार्यक्र म आयोजित नहीं होगा। प्रधान अश्विनी कुमार का कहना है कि सरकार की तरफ से कार्यक्रमों को लेकर बहुत से टैक्स लगाए गए हैं और अनुमति लेने की भी बहुत सी बाधाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed