फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Theft showroom in Samba

Jammu News: शटर का ताला तोड़ शोरूम से उड़ाई नकदी, कीमती कपड़े

Tue, 28 Feb 2023 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 28 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Theft showroom in Samba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बाड़ी ब्राह्मणा। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बाड़ी ब्राह्मणा कस्बे में रविवार रात को चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी शोरूम मालिक अमन महाजन को सोमवार सुबह मिली, जब कर्मचारी काम पर आए। शोरूम में चोरी करते हुए दो लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



शोरूम के मालिक ने बताया गया चोरों ने तीन दिन की नकदी करीब 70 हजार रुपये और एक लाख रुपये के कीमती कपड़ों पर हाथ साफ किया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें नजर आ रहा है कि दो चोर बेखौफ होकर शटर का ताला तोड़ते हैं और उसके बाद अंदर जाकर वारदात को अंजाम देते हैं। इससे जाहिर है कि बाड़ी ब्राह्मणा में चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह रविवार रात को करीब नौ बजे शोरूम बंद कर दिया था और उसके बाद पूरा स्टाफ चला गया था। सोमवार सुबह नौ बजे जब करीब कर्मचारी आए तो उन्होंने देखा कि शोरूम के शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर गए पाया कि सामान और नकदी गायब थी। इसके बाद ने उन्हें और पुलिस को सूचित किया। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एसडीपीओ राहुल नागर और थाना प्रभारी सुनील कुमार ने टीम सहित स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग



जम्मू-पठानकोट हाईवे से सेट बाड़ी ब्राह्मणा कस्बे में चोरी की वारदातों में इजाफा होने से कारोबारियों में रोष है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। गौरतलब रहे कि कस्बे में हाईवे के किनारे बड़े-बड़े शोरूम खुल गए हैं। चोरों बेखौफ हो कर प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में एक और दुकान को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed