फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft

तस्कर घरों में बंधे पशु कर रहे चोरी

विज्ञापन
theft
सांबा। जिले में पशु तस्करों की गतिविधियां काफी बढ़ रही हैं। हर रोज कहीं न कहीं से पशु तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं, जबकि कई बार सुरक्षित बच कर भी निकल जाते हैं। अब तस्कर लोगों के घरों से पशु चुरा रहे हैं। वीरवार की रात एक घर से चोर बकरियां चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

रैपर पंचायत की पूर्व सरपंच रीना चौधरी ने बताया कि वीरवार रात मनोहर गोपाला में एक किसान के घर में बंधी चार बकरियां चोर चोरी कर ले गए। सुबह जब किसान ने देखा कि उसकी बकरियां गायब हैं। इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसको लेकर ग्रामीणों में भय बना है। इससे पहले कस्बे की मंडी संगवाली के नरेश सिंह ने बताया कि उनकी मंडियों में सरेआम पशु तस्कर वाहन लेकर आते हैं और मौका पाकर पशु चुरा कर भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों भी जब रात्रि को पशु तस्कर उनकी मंडी में आए तो स्थानीय युवाओं ने उनका पीछा किया तो तस्करों ने उन पर हमला कर दिया व भाग निकले। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी। अब मनोहर गोपाला में घर में बंधी बकरियों को चुराया गया है। इससे लग रहा है कि पशु तस्करों के हौसले काफी बढ़ गए हैं। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि पशु तस्करों पर नकेल कसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed