{"_id":"61e70a2bd815a678be03c971","slug":"theft-samba-news-jmu252160734","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में चोरों ने की सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर में चोरों ने की सेंधमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-3 में चोरों ने एक सूने घर में हाथ साफ किए। चोर नकदी के साथ एलईडी भी चुरा ले गए हैं।
जानकारी के अनुसार मोनिका देवी बाड़ी वार्ड-3 में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बच्चों के साथ घर से बाहर जरूरी काम के लिए गई थीं। वापस आईं तो देखा कि घर का ताला टूटा है। अंदर पहुंचने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। साथ में बैग में रखी नकदी व एक एलईडी चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि लोहे के औजार से दोनों कमरों के ताले तोड़े गए हैं। घर में बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी थी, उसका लाक भी तोड़ा गया है। उसे भी ले जाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि उनके पति सेना में हैं। वह बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। चोरी की यह वारदात मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस के प्रति निराशा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि दिन दहाड़े घरों में चोरी होने से पता चलता है कि चोरों को पुलिस का डर नहीं है।
रामगढ़ में चोरों ने लाखों का सामान और नकदी उड़ाई
रामगढ़। क्षेत्र में सोमवार की रात सीमावर्ती गांव कोटली मटकालीया में चोरों ने चोरियां कीं। पहले चोरों ने गांव में बनीं जमवाल बिरादरी के देवी स्थान के अंदर लॉकर तोड़ा और पैसे निकाल लिए। उसके बाद चोरों ने गांव में खड़ी स्कूल बस और तीन मारुति कार की बैटरियां चुराईं। साथ में ट्रैक्टर पर लगा साउंड सिस्टम और जरूरी सामान चोर ले उडे़। वहीं सुबह जब गांव के लोगों ने देखा कि गाड़ियों की खिड़कियां खुलीं हैं। तभी पता चला की गाड़ियों की बैटरियां चुराई गई हैं। जैसे-जैसे इस बात का पता पूरे गांव में पता चला तो युवाओं ने देवी स्थान पर देखा तो चोरों ने वहां पर भी चोरी की थी। वहीं गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मामला दर्ज किया। मौके पर सरपंच और डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कहा कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और चोरों को सलाखों के पीछे डालें। ऐसे चोरों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि आने वाले समय में चोर इससे बड़ी चोरी को अंजाम न दें। संवाद