{"_id":"616b359bd16c65793c310b44","slug":"theft-samba-news-jmu2459261105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात को पांच दुकानों के टूटे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात को पांच दुकानों के टूटे ताले
विज्ञापन
सांबा कस्बा मे एक रात को पांच दुकानो के ताले टूटे पुलिस जांच करते हुए
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे के हाईवे किनारे पांच दुकानों के चोरों ने सिलसिलेवार ताले तोड़ डाले। चोर दुकानों से लाखों रुपये का कीमती सामान चुरा कर चंपत हो गए। पुलिस ने मामले दायर कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के हाईवे किनारे पर शुक्रवार की रात को पांच दुकानों के ताले टूटे हैं। जिनमें बाइंडिंग वायर की दुकान पर चोरों ने ताला तोड़ा। दुकान मालिक राकेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर मोटर वाइंडिंग की तार साढे़ चार क्विंटल और कुछ स्क्रेब चोर ले उड़े हैं। उनका लाखों का नुकसान हुआ है। इसी कतार में दुकान साहिल बार के मालिक विजय कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में सात लाख का नुकसान हुआ है। 7 लेयर नेटवर्किंग सलोशन की दुकान के मालिक हिमानिश ने बताया कि उनकी दुकान के ताले टूटे थे, लेकिन नुकसान नहीं हुआ है।
भगवती एजेंसी के मालिक अशोक कुमार के अनुसार उनकी दुकान से तीन हजार रुपये की चोरी हुई है। वहीं हर्ष कम्यूनिकेशन की दुकान के ताले तो टूटे, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस मामले दायर कर जांच कर रही है। सिलसिलेवार दुकान के ताले टूटने से दुकानदारों में भय बनता जा रहा है।