फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft

सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना 2 लाख चालीस हजार नगद व गहने चुरा कर चोर फरार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर।

विज्ञापन
theft
चोरी की जानकारी देते घर के मालिक - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र में चोरी की वारदात लगातार जारी है। पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। बुधवार सुबह 5:00 बजे के करीब चोरों ने गांव कोटली चांडका में एक सूने घर को निशाना बनाया। चोर घर से 2.4 लाख रुपये और सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस इस आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मकान मालिक बलवीर सिंह पुत्र नानक सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 5:00 बजे करीब हम घर से निकले थे। हमने एक नया मकान लिया है उसी की साफ सफाई करने के लिए हम गए थे, लेकिन 6:30 बजे के करीब वापस घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लाकर खुले थे, और कमरे में सामान बिखरा था। मुझे यह समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी हो गई है। बलवीर सिंह ने बताया कि ढाई लाख के करीब नकदी और पत्नी के सोने-चांदी के गहने में मेरी भी सोने चेन शामिल है, जिसे चोर लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घर में हमने सीसीटीवी लगा रखे हैं, जिससे यह सारी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। हमने बिश्नाह थाने में वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया और चोरी का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी अपने साथ ले गई है, ताकि चोर की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed