फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft

पूर्व सैनिक की दुकान पर दूसरी बार चोरों ने किया हाथ साफ नगदी व कीमती सामान लेकर चोर फरार ।

विज्ञापन
theft
बिश्नाह। पूर्व सैनिक की दुकान में दूसरी बार चोर होने का मामला प्रकाश में आया है। चोर नकदी व कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

बिश्नाह में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर बेखौफ जिसे चाहे उसे निशाना बना रहे हैं। लोगों के घर और दुकान से जो भी सामान मिलता है उठा ले जा रहे हैं। पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार की रात्रि चोरों ने बिश्नाह पंचायत बहादुरपुर के गांव रंजीतपुर में दुकान के ताले तोड़े और दुकान के अंदर प्रवेश करके गल्ले में पड़े पैसे व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी का पता जय दुर्गा किराना स्टोर दुकान के मालिक पूर्व सैनिक कमल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह मेरा बेटा व बेटी दुकान खोलने गए। तो उन्हें दुकान के ताले टूटे मिले और शटर खुला था। हमें समझते देर नहीं लगी कि दुकान में चोरी हो गई है। कमल कुमार ने बताया कि एक साल पहले भी चोर दुकान में चोरी करके लाखों का कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। आज तक पुलिस उनको नहीं ढूंढ पाई। अब दूसरी बार चोरों ने हाथ साफ किया है।
शुक्रवार की रात हुई चोरी के बारे में बताते हुए कमल कुमार ने बताया कि गल्ले में पड़े पैसे व कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए। हमने बिश्नाह पुलिस को सूचित किया व पुलिस ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए व दुकान मालिक का बयान दर्ज करते हुए मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि चोर जहां चाहें वहां चोरी करके निकल जाते हैं। पुलिस जांच में लकीरें पीटती रहती है। इससे लोग काफी रोष में हैं। लोगों ने पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित । बिश्नाह के रंजीतपुर मैं दुकान में हुई चोरियों की जानकारी देता दुकानदार पूर्व सैनिक कमल कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed