{"_id":"614b8c898ebc3ef8c37948f5","slug":"theft-rspura-news-jmu2442259154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात चोर काबू विशनह पुलिस ने चोर से समान किया बरामद पूछताछ जारी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात चोर काबू विशनह पुलिस ने चोर से समान किया बरामद पूछताछ जारी पूछताछ
विज्ञापन
फोटो विशनह पुलिस स्टेशन में कुख्यात चोर के साथ बरामद चोरी के सामान के साथ पुलिसकर्मी
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। पुलिस को एक बड़ी सफलता उस समय मिली जब क्षेत्र के एक कुख्यात चोर को काबू किया। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने बताया कि क्षेत्र के थाना अंतर्गत गांव कोटली चाढ़का निवासी लंबा राम क्षेत्र का कुख्यात चोर है।
उसे एक विशेष नाकेबंदी के दौरान काबू किया। पूछताछ में उसने पानी के तीन पंप की चोरी का मामला, 27 बैग सीमेंट, 5 क्विंटल सरिया, चोरी की मोटरसाइकिल, पंखा, हैंड पंप की पाइप पर पानी की मोटर आदि की चोरी का मामला कबूल किया। इसकी निशानदेही पर यह सभी सामान बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि लंबा राम कुछ अरसे से क्षेत्र में चोरियों की वारदातें कर रहा था। इसके कुछ और भी साथी हैं उन्हें भी जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा। हमने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ा दी है। उसी का नतीजा है कि आज हमने चोर को काबू किया। इससे और भी पूछताछ होगी। देर रात घूमने या संदिग्ध स्थितियों में कोई भी कहीं भी घूमता पाया जाएगा तो उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी।
अवैध खनन एवं निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए छह वाहन जब्त
सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने बुधवार को छह ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। एसएसपी के अनुसार थाना सांबा की पुलिस टीम को जानकारी मिली कि बंसतर दरिया से निर्माण सामग्री का अवैध खनन हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिया गया है। संवाद