{"_id":"64a7275193c3ed1eff0982c7","slug":"theft-news-jammu-news-c-10-jam1008-155875-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीर्थयात्री बन भगवती नगर आधार शिविर में घुसे चोर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीर्थयात्री बन भगवती नगर आधार शिविर में घुसे चोर, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- चोरी के लिए कराया पंजीकरण, प्रवेश के लिए पर्ची तक लेकर अंदर गए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्री बनकर श्रद्धालुओं के पैसे और सामान चुराने वाले दो शातिर भगवती नगर आधार शिविर में गिरफ्तार किए गए हैं। इनकी पहचान राज कुमार और राम जीवन निवासी उत्तर प्रदेश के गोंदा के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी की नकद राशि भी बरामद हुई है। शातिरों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है, क्योंकि यात्री बनकर यदि चोर शिविर में प्रवेश ले सकते हैं, तो कोई देशविरोधी तत्व भी ऐसा कर सकता है।
जानकारी के अनुसार चार जुलाई को मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी आनंद शर्मा ने नवाबाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि आधार शिविर में उनके 21 हजार रुपये चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शिविर में लगे सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों की पहचान कर इनको गिरफ्तार गया। पूछताछ की गई तो पता चला कि इन्हीं ने नकदी चोरी की है। जांच में यह भी पता चला कि दोनों अमरनाथ यात्रा पंजीकरण की पर्ची लेकर अंदर घुसे थे, क्योंकि कड़ी सुरक्षा और बिना पर्ची के अंदर नहीं घुसा जा सकता। इसलिए इन लोगों ने पहले पंजीकरण करवाया। इसके जरिये अंदर घुसे और श्रद्धालु की नकदी चुराई। नवाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि आशंका है- ये लोग और भी चोरियों में शामिल हैं।
-- -- -- -- -
50 हजार के चोरी सिगरेट बरामद, एक काबू
जम्मू। रिहाड़ी पुलिस ने न्यू प्लाॅट के रहने वाले जसवंत कटारिया को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले आरोपी ने न्यू प्लाॅट के रहने वाले जगदीश की दुकान में सेंध लगाई थी। दुकान से करीब 50 हजार रुपये के सिगरेट चोरी किए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद उसे काबू कर सिगरेट बरामद किए गए।
विज्ञापन
-- -- --
लाखों के गहनों के साथ युवक पकड़ा
जम्मू। गांधी नगर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। राजोरी के रहने वाले सन्नी शर्मा को पुलिस ने पकड़ा है। इसके पास से 1.2 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं। संवाद