कल से बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में छह फरवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसमें 6-7 और 9 फरवरी को राज्य के तीनों खित्तों में हलकी बारिश के बाद दस फरवरी को अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी।
बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम के लगातार साफ होने से घाटी और जम्मू संभाग में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। लेकिन कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे है।
इस बीच माइनस 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। माइनस 11.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा।
आगामी दिनों में पारे में आएगी गिरावट
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.2, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में चार डिग्री अधिक 8.3, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में एक डिग्री अधिक 2.6, लेह में 6 और कारगिल में शून्य रहा।
जम्मू में भी एक डिग्री उछाल के साथ दिन का पारा 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में सात डिग्री अधिक 18.0, बटोत में छह डिग्री अधिक 17.3, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी होने की सूरत में पारे में गिरावट आएगी। घाटी के सभी स्थानों पर रात्रि का पारा शून्य से नीचे होने से ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू का तापमान 21 से सात डिग्री के बीच रहेगा।