{"_id":"63e2b1771a7cd277080eca25","slug":"the-weather-will-deteriorate-again-in-jammu-and-kashmir-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : घाटी में कल से फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : घाटी में कल से फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
Wed, 08 Feb 2023 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 01:46 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 9 और 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 11 फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा। इसका जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Snowfall in Kashmir file pic...
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने से प्रदेश के लगभग सभी इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में सामान्य से 3-4 डिग्री वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
हालांकि रात को अभी ठंडक कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 9 और 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 11 फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा। इसका जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज धूप निकलने से तपिश का अहसास हुआ। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 22.1 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.0, बटोत में 2.0, कटड़ा में 8.8 और भद्रवाह में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में भी मौसम साफ रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 12.7 और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
- लेह -11.4
- गुलमर्ग -7.0
- पहलगाम -5.9
- कुपवाड़ा -1.0
- कोकरनाग -0.7