फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The weather was pleasant shower of rain

बारिश की फुहारों से सुहाना हुआ मौसम

Fri, 01 Aug 2014 10:52 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant shower of rain

उमस भरी गर्मी से झुलस रहे लोगों को जुलाई ने जाते जाते कुछ राहत दी और माह के आखिरी इन्द्र देव जम्मू वासियों पर मेहरबान हुए। देर शाम हुई बारिश रह रह पूरी रात बरसने के बाद शुक्रवार सुबह भी बदस्तूर जारी रही।

विज्ञापन


इसके साथ ही पारे में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि झमाझम बारिश की उम्मीद कर रहे लोगों को कुछ मायूसी जरूर हाथ लगी लेकिन रुक रुक कर हुई बारिश ने मौसम जरूर सुहाना बना दिया।हालांकि बारिश के चलते शहर के कुछ इलाकों में पानी भरने की समस्या भी रही।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में इस बार जम्मू के साथ मौसम का सौतेला व्यवहार जारी था। जहां घाटी और जम्मू संभाग के बाकी इलाकों में बारिश अपनी दस्तक दे चुकी थी वहीं जुलाई पूरा बीतने के बाद भी जम्मू में एक दफा भी ढंग की बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिल उठे किसानों के मायूस चेहरे

The weather was pleasant shower of rain

बादल घिर कर आते लेकिन बिना बरसे ही लौट जाते। लेकिन माह के आखिरी दिन मौसम ने करवट ली और वीरवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। इसके चलते गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

वहीं किसानों के चेहरे भी आसमान में बादल देख खिल उठे। खासकर जम्मू संभाग के बासमती उगाने वाले किसानों के लिए यह बारिश जरूर सुख देने वाली रही। अभी तक बारिश न होने से धान की फसल उगाने वाले किसानों के चेहरों पर ही सबसे ज्यादा मायूसी थी।

लेकिन वीरवार से शुरू हुई बारिश काफी राहत वाली रही। हालांकि फसल के हिसाब से अभी तक हुई बारिश पर्याप्त नहीं है, लेकिन कुछ राहत जरूर है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मौसम अभी कई दिन ऐसे ही मेहरबान रहेगा और रुक रुक कर बारिश की बौछारें चलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed